Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकी हमला, 6 मजदूरों की मौत

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात आतंकवादियों ने शुक्रवार को एक पुलिस थाने के निर्माण स्थल पर काम कर रहे कम से कम छह मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

(Photo : X)

पेशावर, 22 दिसंबर : पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात आतंकवादियों ने शुक्रवार को एक पुलिस थाने के निर्माण स्थल पर काम कर रहे कम से कम छह मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना दक्षिण वजीरिस्तान के कबायली जिले के वाना में हुई. पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने उस वक्त मजदूरों को बेहद करीब से गोली मारी, जब वे अपने तंबू में थे.

पुलिस ने कहा कि एक पुलिस थाने के निर्माण स्थल पर काम कर रहे कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गई. दक्षिण वजीरिस्तान के जिला पुलिस अधिकारी फरमानुल्लाह ने घटना की पुष्टि की और कहा कि पुलिस हर पहलू से मामले जांच कर रही है. फिलहाल, किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. यह भी पढ़ें : इस्लामिक स्टेट समूह से संबंधों के संदेह में 304 लोगों को हिरासत में लिया गया : तुर्किये

प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरशद हुसैन ने छह मजदूरों की हत्या की निंदा की है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इसी जिले में अगस्त महीने में हुए एक आतंकी हमले में कम से कम 11 मजदूरों की मौत हो गई थी. हाल के दिनों में पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में वृद्धि हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\