विदेश की खबरें | आतंकवाद मानवता का दुश्मन है: प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद को मानवता का दुश्मन बताते हुए शुक्रवार को कहा कि वैश्विक समुदाय को इसे पनाह या कोई भी जगह नहीं देने के लिए एकजुट होना चाहिए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पोर्ट ऑफ स्पेन, चार जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद को मानवता का दुश्मन बताते हुए शुक्रवार को कहा कि वैश्विक समुदाय को इसे पनाह या कोई भी जगह नहीं देने के लिए एकजुट होना चाहिए।

त्रिनिदाद एवं टोबैगो संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी घोषणा की कि यह कैरेबियाई देश भारत के लिए प्राथमिकता वाला देश होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। इस ‘रेड हाउस’ ने खुद आतंकवाद के घाव और मासूम लोगों का खून बहते देखा है। हमें आतंकवाद को कोई भी पनाह या जगह न देने के लिए एकजुट होना चाहिए।’’

प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़े होने के लिए कैरेबियाई देश की जनता और सरकार को धन्यवाद दिया।

मोदी ने कहा कि नयी चुनौतियां हैं और पुरानी संस्थाएं शांति और प्रगति लाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘इसी समय, ‘ग्लोबल साउथ’ उभर रहा है। वे एक नयी और अधिक न्यायपूर्ण विश्व व्यवस्था देखना चाहते हैं।’’

मोदी ने कहा कि वह इस प्रतिष्ठित रेड हाउस (त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद) में लोगों को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनकर गौरवान्वित हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ मित्रों!, जब मैं अध्यक्ष की कुर्सी पर लिखे सुनहरे शब्दों 'भारत के लोगों की ओर से त्रिनिदाद और टोबैगो के लोगों के लिए' को देखता हूं, तो मुझे यह गहरा भावनात्मक नाता महसूस होता है कि यह कुर्सी महज एक फर्नीचर का टुकड़ा नहीं है, बल्कि हमारे दोनों देशों के बीच मित्रता का एक शक्तिशाली प्रतीक है।"

त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद में अध्यक्ष की कुर्सी 1968 में भारत द्वारा उपहार में दी गई थी। इस अलंकृत कुर्सी पर लिखा हुआ है - "भारत के लोगों की ओर से त्रिनिदाद और टोबैगो के लोगों के लिए"।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू