देश की खबरें | आतंकी साजिश मामला: एनआईए ने जम्मू कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जम्मू कश्मीर में शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ रहे आतंकी संगठनों एवं उनके सहयोगी संगठनों पर कार्रवाई के तहत सोमवार को घाटी में 13 स्थानों पर छापे मारे।

श्रीनगर, 15 मई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जम्मू कश्मीर में शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ रहे आतंकी संगठनों एवं उनके सहयोगी संगठनों पर कार्रवाई के तहत सोमवार को घाटी में 13 स्थानों पर छापे मारे।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि अनंतनाग, श्रीनगर, पुलवामा, शोपियां और बडगाम जिलों में छापे मारे गए और छापे के दौरान अभियोजन योग्य सामग्री एवं दस्तावेज जब्त किए गए।

उन्होंने बताया कि एजेंसी ने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, अल बद्र, और अलकायदा समेत पाकिस्तान आधारित कई आतंकवादी संगठनों से संबद्ध नए संगठनों, उनसे सहानुभूति रखने वालों, उनके लिए काम करने वाले या कर चुके लोगों के 13 स्थानों/ठिकानों पर सघन तलाशी शुरू की।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि ये छापे द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ), यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट जम्मू एंड कश्मीर, मुजाहिदीन गजवत-उल-हिंद, जम्मू कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स, कश्मीर टाइगर्स, पीएएएफ जैसे कई नए संगठनों के लिए काम करने वाले लोगों की गतिविधियों, उनकी आतंकी साजिश की मौजूदा एनआईए जांच का हिस्सा हैं।

एनआईए ने कहा कि ये लोग आतंकवादी एवं हिंसक गतिविधियों के अलावा चुंबक बम, आईईडी, धन, मादक पदार्थ और हथियारों के संग्रहण एवं वितरण में भी शामिल पाए गए हैं।

इसने कहा कि उसकी जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी और उनके सहयोगी ड्रोन के माध्यम से कश्मीर में संबंधित लोगों तक हथियार, गोला-बारूद और मादक पदार्थ पहुंचाते हैं तथा इस काम में सोशल मीडिया का भी सहारा लेते हैं।

एनआईए ने पिछले साल स्वत: संज्ञान लेते हुए 21 जून को मामला दर्ज किया था। बयान के अनुसार, इस मामले का संबंध इन प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों द्वारा प्रत्यक्ष रूप से या साइबर साजिश रचे जाने से है।

इस मामले की जांच के सिलसिले में एनआईए द्वारा इस माह की शुरुआत से जम्मू कश्मीर में 70 से अधिक छापे मारे जा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज