देश की खबरें | गोरखपुर में किन्नर पर हमले के बाद तनाव व्याप्त, दो लोग हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखपुर के झंगहा इलाके में मंगलवार सुबह एक किन्नर पर हमले के बाद तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

गोरखपुर (उप्र), 13 मई गोरखपुर के झंगहा इलाके में मंगलवार सुबह एक किन्नर पर हमले के बाद तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि झंगहा थाना क्षेत्र के दुबौली चौराहे पर आज सुबह सीमा नामक किन्नर पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे पहले ब्रह्मपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोट को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

माना जा रहा है कि यह हमला सोमवार रात को तिलक समारोह के दौरान हुए विवाद से जुड़ा है जहां कुछ युवकों ने किन्नरों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था।

हालांकि, स्थानीय निवासियों ने रात में स्थिति को शांत कर दिया था लेकिन मंगलवार को सीमा नामक किन्नर पर हमला किया गया।

अपने साथी पर हुए हमले की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोग नई बाजार पुलिस चौकी पर एकत्र हो गए और त्वरित कार्रवाई की मांग करने लगे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में जंगल रसूलपुर गांव के रहने वाले दीपक राजभर और आकाश साहनी को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी