खेल की खबरें | टेनिस प्रीमियर लीग : हैदराबाद स्ट्राइकर्स सेमीफाइनल में, चेन्नई स्टालियंस की बड़ी जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद स्ट्राइकर्स ने शुक्रवार को यहां अपने अंतिम लीग मैच में पुणे जगुआर्स को 45-35 से हराकर टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) के सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।

मुंबई, 17 दिसंबर हैदराबाद स्ट्राइकर्स ने शुक्रवार को यहां अपने अंतिम लीग मैच में पुणे जगुआर्स को 45-35 से हराकर टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) के सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।

तीन मैचों के बाद दोनों टीमें 130-130 अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थीं, दोनों को बड़ी जीत की जरूरत थी और हैदराबाद की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।

हैदराबाद की टीम के अब 175 अंक हैं जिससे वह शीर्ष पर काबिज है। उसके बाद मुंबई लियोन आर्मी के 167 अंक हैं। पुणे जगुआर्स और चेन्नई स्टालियंस 165-165 अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

दो और मैच खेले जाने बाकी हैं। गुजरात पैंथर्स (122 अंक) और बेंगलुरू (118 अंक) के पास भी अंतिम चार में पहुंचने का मौका बन सकता है।

दिन के पहले मैच में चेन्नई स्टालिंयस ने मुंबई लियोन आर्मी को 44-36 से शिकस्त दी। तीन मैचों के बाद चेन्नई की टीम पांचवें स्थान पर थी और उसे सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिये बड़ी जीत की जरूरत थी।

सामंथा शरण ने सौजन्या बाविसेट्टी को 12-8 से हराकर चेन्नई को अच्छी शुरूआत करायी।

सिद्धार्थ रावत ने फिर रामकुमार रामनाथन पर 13-7 की शानदार जीत दर्ज की।

पूरव राजा और सामंथा ने निक्की पूनाचा और सौजन्या को 13-7 से पराजित किया जिससे मुंबई की हार सुनिश्चत हो गयी।

रामकुमार और निक्की ने मिलकर पुरूष युगल में राजा और रावत पर जीत दर्ज की। मुंबई ने भले ही मैच गंवा दिया लेकिन लीग मुकाबलों में चेन्नई पर दो अंक की बढ़त बनाये रखी।

गुरूवार को देर से हुए मुकाबलों में बेंगलुरू स्पार्टन्स ने पुणे जगुआर्स पर 41-39 की करीबी जीत से अपनी उम्मीदें जीवंत रखीं।

चेन्नई स्टालियंस ने हैदराबाद स्ट्राइकर्स को इसी अंतर से शिकस्त दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 24, 2026: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा मौसम

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी