देश की खबरें | नौसेना के लिए 20,000 करोड़ वाली एलपीडी परियोजना की निविदा रद्द की गई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर भारतीय नौसेना ने 20,000 करोड़ रुपये की लागत वाले चार ‘लैंडिंग प्लेटफार्म डॉक’ की खरीद की निविदा को रद्द कर दिया है।

यह खरीद प्रक्रिया लगभग सात साल पहले शुरू की गई थी।

यह भी पढ़े | Khushboo Sundar Joins BJP: दक्षिण भारत की अभिनेत्री खुशबू सुंदर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में हुईं शामिल, कहा- देश को पीएम मोदी की है जरूरत.

सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

लैंडिंग प्लेटफार्म डॉक (एलपीडी) एक प्रकार का युद्धपोत होता है जो जल और थल दोनों सतहों पर काम कर सकता है।

यह भी पढ़े | GST Council Meeting: जीएसटी काउंसिल की बैठक में मुआवजे पर नहीं बनी बात, 9 राज्यों ने किया केंद्र के प्रस्ताव का विरोध.

इनका इस्तेमाल सैनिकों, टैंक, हेलीकॉप्टर, ड्रोन इत्यादि को समुद्र के रास्ते युद्ध क्षेत्र में पहुंचाने के लिए किया जाता है।

सूत्रों ने कहा कि बहुत समय से लंबित इस परियोजना के लिए प्रस्ताव का अनुरोध (आरओपी) वापस ले लिया गया क्योंकि अब नौसेना को नई विशिष्टताओं से युक्त एलपीडी की जरूरत है।

इसके लिए अब नए सिरे से निविदा की घोषणा की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)