देश की खबरें | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के दस नए मामले मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार को कोविड-19 के दस नए मामले मिलने के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,193 पर पहुंच गयी। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

पोर्ट ब्लेयर, पांच जुलाई अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार को कोविड-19 के दस नए मामले मिलने के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,193 पर पहुंच गयी। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

बुलेटिन के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश में मिले दस संक्रमितों में से पांच ने यात्रा की है, जबकि पांच अन्य का पता संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के दौरान चला।

द्वीप समूह में पिछले दिन पांच नए मामले मिले थे।

केंद्र शासित प्रदेश में इस समय कोविड-19 के 38 मरीज उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 12 मरीज़ों ने संक्रमण को मात दी है। अब तक 10,026 मरीज़ संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अब तक 129 मरीज़ों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\