देश की खबरें | राजस्थान के विभिन्न इलाकों में तापमान बढ़ा, आंधी चलने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अधिकतर भागों में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं, आंधी चलने का अनुमान व्यक्त किया है।

जैसलमेर, 27 अप्रैल राजस्थान के अधिकतर भागों में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं, आंधी चलने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के ज्यादातर भागों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया।

प्रवक्ता के अनुसार अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में और दो डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, 30 अप्रैल से तापमान में गिरावट का अनुमान है।

वहीं, 28-29 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

प्रवक्ता के अनुसार 29 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर संभाग के जिलों में भी 30 अप्रैल को दोपहर बाद 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\