देश की खबरें | श्रीनगर में पारा शून्य से पांच डिग्री नीचे, कड़ाके की ठंड जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में शीतलहर तेज हो गई है और श्रीनगर में पारा शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक नीचे गिर गया है जबकि गुलमर्ग तथा पहलगाम में इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, दो जनवरी कश्मीर में शीतलहर तेज हो गई है और श्रीनगर में पारा शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक नीचे गिर गया है जबकि गुलमर्ग तथा पहलगाम में इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस सर्दी में शहर में रात के तापमान में यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान इस क्षेत्र में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है जिससे रातें ठंडी और दिन थोड़े गर्म रहेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि कुपवाड़ा में यह शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Telangana Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यपेट में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 16 यात्री घायल; VIDEO

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi Airport Dog Attacks: दिल्ली हवाई अड्डे पर आवारा कुत्तों के हमले बढ़ने के बाद DIAL की एडवाइजरी: यात्रियों से जानवरों को खाना न खिलाने की अपील