देश की खबरें | दिल्ली में तापमान गिरकर पहुंचा 4.8 डिग्री सेल्सियस, घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्लीवासियों की सुबह ठंडी और धुंध भरी रही, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 जनवरी दिल्लीवासियों की सुबह ठंडी और धुंध भरी रही, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार के लिए दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे के चलते "ऑरेंज अलर्ट" जारी किया है। कम दृश्यता के कारण नई दिल्ली जाने वाली चौबीस ट्रेनें अपने तय समय से विलंब से चल रही हैं।

दिन में राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली ने जनवरी में अब तक पांच ठंडे दिन और पांच शीत लहर वाले दिन देखे हैं, जो पिछले 13 वर्षों में सबसे अधिक हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 355 था।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुलेटिन में कहा है कि सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 97 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी