देश की खबरें | बिहार में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के निवासियों को लू से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं क्योंकि राज्य में कम से कम पांच स्थानों पर पारा 42 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पटना, 16 अप्रैल बिहार के निवासियों को लू से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं क्योंकि राज्य में कम से कम पांच स्थानों पर पारा 42 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

बिहार के औरंगाबाद जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य सरकार के बिहार मौसम सेवा केंद्र (बीएमएसके) की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में प्रचंड लू की स्थिति रहने की संभावना है, जहां पांच जिलों में शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया।

इसमें कहा गया है कि वहीं औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को 42 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान दर्ज करने वाले अन्य जिलों में डेहरी (42.8 डिग्री सेल्सियस), पटना (42.4), जमुई (42.3), खगड़िया (42.2) और शेखपुरा (42.1 डिग्री सेल्सियस) शामिल हैं।

शुक्रवार को रोहतास के डेहरी प्रखंड, गया के खिजरसराय प्रखंड और नवादा जिले के वारिसलीगंज में अधिकतम 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नालंदा में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अरवल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज ने शनिवार को पीटीआई- से बात करते हुए कहा था, ‘‘लोगों को सलाह दी जाती है कि वे गर्मी के प्रकोप और निर्जलीकरण से बचें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट