देश की खबरें | कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे, पर भीषण शीतलहर से थोड़ी राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में भीषण शीतलहर से कुछ राहत मिली लेकिन घाटी में रविवार को भी तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 22 दिसंबर कश्मीर में भीषण शीतलहर से कुछ राहत मिली लेकिन घाटी में रविवार को भी तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भीषण ठंड के कारण पानी आपूर्ति की लाइनें और कई जलाशयों की सतह पर बर्फ की पतली परत जम गई है।

श्रीनगर में शनिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के मुकाबले करीब चार डिग्री अधिक है।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

पहलगाम को वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर के रूप में भी जाना जाता है।

उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

गुलमर्ग स्कीइंग गतिविधियों के लिए मशहूर जगह है।

कश्मीर के प्रवेशद्वार शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पंपोर क्षेत्र के कोनीबल गांव में तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

कोनीबल गांव, घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड