देश की खबरें | दिल्ली में पारा सामान्य से ऊपर, लोगों को सर्दी से मिली राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया जिससे दिल्लीवासियों को सर्दी से राहत मिली।

नयी दिल्ली, 13 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया जिससे दिल्लीवासियों को सर्दी से राहत मिली।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक रहते हुए 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

आईएमडी के मुताबिक, शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और सुबह में मध्यम स्तर का कोहरा रहने के आसार हैं। विभाग के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 व आठ डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

विभाग ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम आर्द्रता 97 और 63 फीसदी दर्ज की गई।

उसने बताया कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार से फिर से शीत लहर आ सकती है।

आईएमडी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि शीत लहर के दौरान पारा तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाएं चलने से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे से लोगों को राहत मिली, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने से बहुत घने कोहरे की परत छाई हुई है।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में पांच से नौ जनवरी के बीच शीत लहर दर्ज की गई थी जो एक दशक में महीने में सबसे लंबे समय तक रही थी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शुक्रवार को 378 दर्ज किया गया।

मालूम हो कि एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Pitch Report And Weather Update: कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Lucknow Hit-and-Run Horror: लखनऊ में स्कूल फेयरवेल से लौट रहे छात्र ने पैदल यात्रियों को रौंदा, 6 साल के मासूम की मौत (Watch Video)

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Preview: आज कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

देवरिया में आवारा कुत्ते का आतंक: एक के बाद एक 6 लोगों को काटकर किया लहुलुहान, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात (Watch Video)

\