देश की खबरें | तेलुगु अभिनेता मोहन बाबू ने बेटे पर घर कब्जाने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलुगु अभिनेता मोहन बाबू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके छोटे बेटे एम मनोज और पुत्रवधू ने जलपल्ली इलाके में उनके घर पर जबरन और बल प्रयोग कर कब्जा करने की योजना बनाई है।

हैदराबाद, 10 दिसंबर तेलुगु अभिनेता मोहन बाबू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके छोटे बेटे एम मनोज और पुत्रवधू ने जलपल्ली इलाके में उनके घर पर जबरन और बल प्रयोग कर कब्जा करने की योजना बनाई है।

यह शिकायत उन्होंने सोमवार को दर्ज कराई।

एम मनोज ने भी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि 10 अज्ञात लोग रविवार को उनके घर में घुसे थे और जब उन्होंने इन लोगों को देखा तो इन अज्ञात जनों ने भागने की कोशिश की।

मनोज भी एक अभिनेता हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एम मनोज ने पहाड़ीशरीफ पुलिस थाने में दर्ज अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने उन्हें पकड़ने की कोशिश की और हाथापाई हुई, जिसके कारण उन्हें चोटें आईं।

मनोज ने पुलिस से उन्हें, उनकी पत्नी और उनके बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने और उनके घर में अवैध रूप से घुसने वालों की पहचान करने के लिए मामले की जांच करने का भी अनुरोध किया।

मोहन बाबू ने पुलिस आयुक्त (राचकोंड) को संबोधित अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मनोज और उनके द्वारा किराए पर लिए गए कुछ असामाजिक तत्वों ने रविवार को उनके आवास पर उपद्रव किया। उन्होंने बताया कि उनके एक कर्मचारी ने सोमवार को उन्हें बताया कि 30 लोग उनके घर में जबरन घुस आए, कर्मचारियों को धमकाया और उन्हें परिसर से बाहर निकाल दिया।

वरिष्ठ तेलुगू अभिनेता ने आरोप लगाया कि मनोज और उनकी पत्नी के निर्देश पर इन लोगों ने उनके घर पर ‘‘अवैध रूप से’’ कब्जा कर लिया।

मोहन बाबू ने पुलिस से मनोज, उनकी पत्नी और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें घर से बाहर निकालने का अनुरोध किया। उन्होंने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और बिना किसी डर के अपने घर में प्रवेश करने की अनुमति देने के लिए पुलिस सुरक्षा का भी अनुरोध किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने शिकायतों के आधार पर दो मामले दर्ज किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी