विदेश की खबरें | टेलीमार्केटिंग फर्जी योजना : अमेरिका में भारतीय शख्स को तीन साल कैद की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की एक अदालत ने टेलीमार्केटिंग फर्जी योजना के मामले में बृहस्पतिवार को एक भारतीय नागरिक को तीन साल कैद की सजा सुनाई।

वाशिंगटन, 28 मई अमेरिका की एक अदालत ने टेलीमार्केटिंग फर्जी योजना के मामले में बृहस्पतिवार को एक भारतीय नागरिक को तीन साल कैद की सजा सुनाई।

न्याय मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली के रहने वाले हिमांशु असरी (34) ने व्यापक टेलीमार्केटिंग फर्जी योजना में मुख्य प्रतिभागी होना स्वीकार किया था जिसने अमेरिकी निवासियों को निशाना बनाया और उनसे ठगी की, खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों से।

अमेरिका के कार्यवाहक एटर्नी रिचर्ड बी माइरस ने घोषणा की कि संघीय कारागर में 36 महीनों की सजा के बाद रिहाई तीन वर्ष की संघीय निगरानी में होगी।

असरी की सजा पूरी होने के बाद उसे भारत वापस भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

पिछले दिसंबर में अपनी दोष स्वीकृति याचिका में असरी ने स्वीकार किया था कि 2020 की शुरुआत में गिरफ्तार किए जाने से पांच साल पहले तक वह भारत में एक कॉल सेंटर चलाता था जो टेक फर्जीवाड़े में लिप्त था। इस योजना के जरिए कंप्यूटर उपयोगकर्ताओं से पैसा ठगा जाता था यह बताकर कि उनके कंप्यूटर पर वायरस का हमला हो सकता है।

संघीय अभियोजनों ने आरोप लगाया कि योजना के तहत, असरी कंप्यूटर उपयोगकर्ता के स्क्रीन पर विज्ञापनों का पॉप अप दिखाता था। विज्ञापनों में झूठे तरीके से कहा जाता था कि उन कंप्यूटरों पर मालवेयर का पता चला है और एक टेलीफोन नंबर दिखता था जिस पर मदद के लिए फोन करने को कहा जाता था।

अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, इस घोटाले का शिकार होने वालों ने औसतन 482 डॉलरों का भुगतान किया और कई बार तो 1,000 डॉलर तक चुकाया और उन्हे कभी भी कंप्यूटर को सुरक्षित रख सकने की वास्तविक सेवा या मदद नहीं मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े