जरुरी जानकारी | दूरसंचार उद्योग विनिर्माण में 5-10 गुना वृद्धि हासिल करने के लिए काम करें : वैष्णव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत भारत का दूरसंचार विनिर्माण पहले ही 18,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
नयी दिल्ली, 12 जुलाई दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत भारत का दूरसंचार विनिर्माण पहले ही 18,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
उन्होंने उद्योग से कहा कि वह अनुकूल नीतियों के जरिये इसे पांच-गुना स्तर तक बढ़ाने के लिए काम करे।
मंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत जब प्रौद्योगिकी, दूरसंचार विनिर्माता और निर्यातक के रूप में एक ताकत रूप में स्थापित किया जा सकता है।
उन्होंने कहा, ‘‘हम कब तक केवल आयात और उपभोग कर सकते हैं? हमें इससे आगे बढ़ना होगा...आज, आपके सभी प्रयासों से हम पहले ही दो अरब डॉलर मूल्य के दूरसंचार विनिर्माण को पार कर चुके हैं...पीएलआई के तहत दूरसंचार विनिर्माण 18,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।’’
वैष्णव अक्टूबर में होने वाले इंडिया मोबाइल कांग्रेस के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अभी तक जो प्रगति हुई है वह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने उद्योग से कहा कि वह नीतिगत समर्थन के लिए पांच से 10 गुना वृद्धि का पीछा करे।
मंत्री ने कहा कि भारत के पास यह हासिल करने की क्षमता है।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस का सातवां संस्करण दूरसंचार विभाग और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) मिलकर आयोजित कर रहा है। यह 27 से 29 अक्टूबर को नयी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)