जरुरी जानकारी | दूरसंचार कंपनियों ने निगरानी बढ़ाई, निर्बाध संपर्क सेवा के उपाय किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने निर्बाध संपर्क सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं। दूरसंचार सर्किल के बीच रोमिंग व्यवस्था और सतत निगरानी के लिए नियंत्रण केंद्र स्थापित करने के साथ ही दूरसंचार टावरों के लिए पर्याप्त डीजल भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

नयी दिल्ली, नौ मई भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने निर्बाध संपर्क सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं। दूरसंचार सर्किल के बीच रोमिंग व्यवस्था और सतत निगरानी के लिए नियंत्रण केंद्र स्थापित करने के साथ ही दूरसंचार टावरों के लिए पर्याप्त डीजल भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

दूरसंचार विभाग ने इस सप्ताह की शुरुआत में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ एक बैठक की थी जिसमें उनसे राष्ट्रीय स्तर के नियंत्रण केंद्र स्थापित करने और हर समय सुचारू नेटवर्क सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

सूत्रों ने कहा कि यह बैठक सात मई को हुई थी, और सभी दूरसंचार कंपनियों ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए नेटवर्क की चौबीसों घंटे निगरानी सहित विभिन्न उपायों को लागू करने की प्रतिबद्धता जताई।

दूरसंचार विभाग ने उसी दिन उपायों का विवरण देते हुए एक कार्यालय ज्ञापन जारी किया था। दूरसंचार कंपनियों से कहा गया कि वे नियंत्रण केंद्रों के प्रभारी नोडल अधिकारियों का विवरण साझा करें और सुनिश्चित करें कि रोमिंग व्यवस्था सुचारू रूप से काम करे।

दूरसंचार कंपनियों से यह भी कहा गया कि वे पर्याप्त मात्रा में डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर दूरसंचार टावर डीजल जेनरेटर से चल सके।

दूरसंचार कंपनियों से स्थिति की निगरानी के लिए 'वॉर रूम' स्थापित करने और तालमेल के साथ काम करने को भी कहा गया।

सरकार ने दूरसंचार परिचालकों को यह भी निर्देश दिया कि यदि कोई नेटवर्क या साइट प्रभावित होती है, तो वे तत्काल इसकी सूचना दें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू