देश की खबरें | तेलंगाना विस अध्यक्ष दलबदलू विधायकों की अयोग्यता से जुड़े न्यायालय के निर्देश पर कानूनी सलाह लेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष गद्दाम प्रसाद कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि बीआरएस विधायकों की अयोग्यता के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के आदेश की प्रति मिलने के बाद वह कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श लेंगे और आगे की कार्रवाई करेंगे।

हैदराबाद, 31 जुलाई तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष गद्दाम प्रसाद कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि बीआरएस विधायकों की अयोग्यता के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के आदेश की प्रति मिलने के बाद वह कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श लेंगे और आगे की कार्रवाई करेंगे।

सत्तारूढ़ कांग्रेस में शामिल हुए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के 10 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाओं पर तीन महीने के भीतर फैसला करने के शीर्ष अदालत के निर्देश पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रसाद कुमार ने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के भाषणों के अनुसार, अदालतें राष्ट्रपति और विधानसभा अध्यक्ष से सवाल नहीं कर सकतीं।

प्रसाद कुमार ने फोन पर ‘पीटीआई-भाष’ से कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय के आदेश की पूरी प्रति मिलने के बाद हम कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श करेंगे। हम आपको आगे की कार्रवाई के बारे में बताएंगे।’’

एक प्रश्न का उत्तर देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने पहले ही उन बीआरएस विधायकों को नोटिस जारी कर दिया है जो कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, लेकिन उन्होंने जवाब देने के लिए कुछ समय मांगा है।

उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष को निर्देश दिया कि वह सत्तारूढ़ कांग्रेस में शामिल हो चुके बीआरएस के 10 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाओं पर तीन महीने के भीतर फैसला करें।

न्यायालय ने कहा कि अगर राजनीतिक दलबदल पर अंकुश नहीं लगाया गया तो यह लोकतंत्र को बाधित कर सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\