देश की खबरें | तेलंगाना संयंत्र विस्फोट : नौ लोग अब भी लापता, विशेषज्ञ समिति घटनास्थल का दौरा करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में पशम्यलाराम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) परितोष पंकज ने बृहस्पतिवार को कहा कि जिले में सिगाची इंडस्ट्रीज के दवा संयंत्र में हुए विस्फोट के बाद अब भी नौ लोग लापता हैं और उनका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

संगारेड्डी (तेलंगाना), तीन जुलाई तेलंगाना में पशम्यलाराम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) परितोष पंकज ने बृहस्पतिवार को कहा कि जिले में सिगाची इंडस्ट्रीज के दवा संयंत्र में हुए विस्फोट के बाद अब भी नौ लोग लापता हैं और उनका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस हादसे में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गयी और 35 अन्य घायल हो गए।

इस बीच, विस्फोट के कारणों का पता लगाने और घटना की कड़ियां जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ समिति के बृहस्पतिवार को घटनास्थल का दौरा करने की उम्मीद है।

समिति को एक महीने के भीतर सरकार को विशिष्ट सुझावों और सिफारिशों के साथ एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करनी होगी।

समिति की अध्यक्षता वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. बी. वेंकटेश्वर राव करेंगे।

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभिन्न अस्पतालों में उपचार करा रहे कुछ घायलों को आज अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

एसपी पंकज ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘मृतकों की संख्या 38 है। नौ लोग लापता हैं। आज या कल, जब हमें एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) से हड्डियों और अन्य चीजों की रिपोर्ट मिलेगी, तभी स्थिति साफ हो पाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी