देश की खबरें | टीआरएस के कुशासन से तेलंगाना बदहाल, प्रदेश को गौरवशाली बनाएगी कांग्रेस : राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना के स्थापना दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और राज्य की सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति पर निशाना साधते हुए कहा कि गत आठ वर्षों में तेलंगाना को टीआरएस के कुशासन का सामना करना पड़ा है।

नयी दिल्ली, दो जून कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना के स्थापना दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और राज्य की सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति पर निशाना साधते हुए कहा कि गत आठ वर्षों में तेलंगाना को टीआरएस के कुशासन का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस तेलंगाना को एक आदर्श एवं गौरवशाली राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

लंबे आंदोलन के बाद वर्ष 2014 में आंध्र प्रदेश का पुनर्गठन कर उसमें से दो राज्यों -आंध्र प्रदेश और तेलंगाना- का गठन किया गया था। राष्ट्रपति ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को एक मार्च, 2014 को मंजूरी दी थी। तेलंगाना का गठन दो जून, 2014 को हुआ।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत का सबसे नवीन प्रदेश तेलंगाना लोगों की बेहतर भविष्य की उम्मीदों से अस्तित्व में आया। मुझे इस बात का गर्व है कि कांग्रेस और सोनिया गांधी जी ने लोगों की आवाज सुनी और तेलंगाना के सपने को पूरा करने के लिए निःस्वार्थ भाव से काम किया।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले आठ वर्षों में तेलंगाना को टीआरएस के घोर कुशासन की मार झेलनी पड़ी है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘तेलंगाना के स्थापना दिवस के अवसर पर मैं कांग्रेस की इस प्रतिबद्धता को दोहराना चाहता हूं कि हम एक गौरवशाली तेलंगाना बनाएंगे, जो विशेष रूप से किसानों, कामगारों, गरीबों और आम लोगों के लिए समृद्धि लाने पर ध्यान केंद्रित करने वाला आदर्श राज्य होगा।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\