देश की खबरें | तेलंगाना सरकार विस में जाति सर्वेक्षण के आंकड़े पेश करेगी, बीसी को 42 प्र.श. आरक्षण की योजना: रेड्डी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि राज्य सरकार 2024-25 जाति सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़े विधानसभा के समक्ष पेश करेगी तथा सरकारी नौकरियों, शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय निकाय चुनावों में पिछड़े वर्गों (बीसी) के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण लागू करेगी।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि राज्य सरकार 2024-25 जाति सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़े विधानसभा के समक्ष पेश करेगी तथा सरकारी नौकरियों, शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय निकाय चुनावों में पिछड़े वर्गों (बीसी) के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण लागू करेगी।

इस कदम से पिछड़ा वर्गों के मौजूदा 23 प्रतिशत आरक्षण में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे पहले के. चंद्रशेखर राव सरकार के दौरान पंचायती राज अधिनियम के तहत पिछड़ा वर्गों के 34 प्रतिशत आरक्षण में कटौती की गई थी।

रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है, न ही कोई छिपा हुआ एजेंडा है। मेरे पास प्रामाणिक आंकड़े हैं। इसे विधानसभा में रखा जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम पिछड़े वर्गों के लिए कोटा 23 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत करने के लिए एक अध्यादेश लाएंगे।’’

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह संसद के मानसून सत्र के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस सांसदों के समक्ष जाति सर्वेक्षण का ‘तेलंगाना मॉडल’ प्रस्तुत करेंगे।

मुसलमानों को पिछड़ा वर्ग श्रेणी में शामिल करने के सवाल पर रेड्डी ने कहा, ‘‘हम इसे धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि जाति के आधार पर लागू कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट