देश की खबरें | तेलंगाना सरकार ब्याज मुक्त ऋण के साथ महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा दे रही है: विक्रमार्क

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस सरकार महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए अन्य उपायों के अलावा महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों को ब्याज मुक्त ऋण दे रही है।

हैदराबाद, 17 जुलाई तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस सरकार महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए अन्य उपायों के अलावा महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों को ब्याज मुक्त ऋण दे रही है।

राज्य महिला आयोग द्वारा लैंगिक समानता पर आयोजित एक सम्मेलन में उन्होंने कहा कि आर्थिक सशक्तीकरण सरकार के प्रयासों का केन्द्र बिन्दु है, क्योंकि लैंगिक भेदभाव से प्रभावी ढंग से तभी निपटा जा सकता है जब महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र होंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों को सालाना 20,000 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण दे रही है, जिसका लक्ष्य एक करोड़ महिलाओं को करोड़पति बनाना है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब हमने पहली बार एक करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने संबंधी अपने दृष्टिकोण की घोषणा की थी, तो विपक्षी दलों ने हमारा मजाक उड़ाया था। लेकिन हम अपने इस मिशन के प्रति प्रतिबद्ध रहे। पहले ही साल में, हमने राज्यभर में स्वयं सहायता समूहों को 21,632 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया।’’

विक्रमार्क ने कहा कि पांच वर्षों के भीतर राज्य सरकार महिलाओं के हाथों में एक लाख करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण सुनिश्चित करेगी - जिससे आर्थिक स्वतंत्रता और लैंगिक समानता एक वास्तविकता बन जाएगी।

विक्रमार्क के पास वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है। उन्होंने कहा कि सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 2,000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की अग्रणी पहल पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए बैंक ऋण की सुविधा प्रदान कर रहा है और इससे उत्पन्न बिजली सरकार खरीदेगी। उन्होंने बताया कि बिजली कंपनियों ने महिला समूहों के साथ पहले ही समझौते कर लिए हैं।

उन्होंने दावा किया, ‘‘यह मॉडल किसी अन्य भारतीय राज्य में मौजूद नहीं है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार महिलाओं के लिए निशुल्क आरटीसी बस यात्रा की सुविधा प्रदान कर रही है, जिससे उनका वित्तीय बोझ कम हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान