देश की खबरें | तेलंगाना सरकार ने भारी बारिश के बीच राहत कार्यां को और तेज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी बारिश से उत्पन्न हालात तथा राहत उपायों पर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी बारिश से उत्पन्न हालात तथा राहत उपायों पर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

राज्य में कई स्थानों पर लोग बारिश से बेहाल हैं, हालांकि सोमवार की सुबह बारिश में कुछ कमी आई है।

खम्मम में बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि मुन्नेरू नदी के उफान पर है तथा बाढ़ के पानी में उनका सामान बह गया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि रविवार को कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें भोजन मुहैया कराया।

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों से उन्हें कोई राहत नहीं मिली।

जलमग्न सड़क के कारण हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात के लिए भी मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।

राज्य के पंचायत राज मंत्री दानसारी अनसूया ने महबूबाबाद जिले में वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत कार्यों तथा राहत शिविरों में शरण लिए लोगों को दी गई सहायता के बारे में जानकारी ली।

सिकंदराबाद मुख्यालय वाले दक्षिण मध्य रेलवे ने ट्रेन सेवाएं रद्द कर दीं, जबकि कुछ अन्य का मार्ग परिवर्तित कर दिया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र ने कहा कि सोमवार को आदिलाबाद जिले में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी बारिश के मद्देनजर, साइबराबाद पुलिस ने सभी आईटी और आईटीईएस कंपनियों से दो सितंबर को अपने कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ की सुविधा देने का अनुरोध किया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (साइबराबाद यातायात) डी. जोएल डेविस ने एक परामर्श में कहा कि कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देने से इस मौसम में आवागमन से जुड़े जोखिम कम हो सकते हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस उपाय से सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी तथा यह सुनिश्चित होगा कि आपातकालीन सेवाएं बाधित न हों।

अधिकारियों ने बताया कि हैदराबाद जिले में भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर दो सितंबर को सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से फोन पर बात की और वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति तथा राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू