देश की खबरें | तेलंगाना : दो बच्चों समेत एक परिवार के चार लोगों की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में दो बच्चों सहित एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई और माता-पिता लापता हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 18 दिसंबर तेलंगाना में दो बच्चों सहित एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई और माता-पिता लापता हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, खबरों में दावा किया गया है कि संपत्ति विवाद को लेकर एक ही परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि वे फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं क्योंकि चार लोगों की हत्याएं आपस में जुड़ी हुई पाई गई हैं।

पुलिस ने बताया कि हत्या का सटीक मकसद अभी तक पता नहीं चला है।

पुलिस के मुताबिक, 14 दिसंबर को कामारेड्डी जिले के सदाशिवनगर थाना क्षेत्र की सीमा के अंतर्गत झुलसी हुई हालत में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई थी।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया और दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, इस बीच पुलिस को मेडक जिले में एक और महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ, जिसकी हत्या की गई थी। बाद में दोनों महिलाओं की पहचान बहनों के रूप में हुई।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के दौरान निजामाबाद जिले में एक पुल के पास दो बच्चों के शव मिले, जो मृतक महिलाओं के मामले से ही जुड़े हुए थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'पीटीआई-' को बताया कि उन्हें कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जिनपर काम किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव