देश की खबरें | तेलंगाना बाढ़: केंद्रीय टीम ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने वाली केंद्रीय टीम से मुलाकात की और बाढ़ राहत गतिविधियों के लिए केंद्र से तत्काल धनराशि जारी करने की मांग की।

हैदराबाद, 13 सितंबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने वाली केंद्रीय टीम से मुलाकात की और बाढ़ राहत गतिविधियों के लिए केंद्र से तत्काल धनराशि जारी करने की मांग की।

यहां सचिवालय में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश और बाढ़ से राज्य में व्यापक नुकसान हुआ है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार रेड्डी ने कहा कि बाढ़ राहत उपायों के लिए बिना शर्त तत्काल सहायता जारी की जानी चाहिए।

उन्होंने भविष्य में बाढ़ से होने वाली क्षति को रोकने के लिए स्थायी उपाय करने के वास्ते एक कोष स्थापित करने का समर्थन किया।

रेड्डी ने यह भी सुझाव दिया कि केंद्र सरकार इस मुद्दे के स्थायी समाधान के लिए एक कार्य योजना तैयार करे।

केंद्रीय टीम ने तीन दिनों तक राज्य के बारिश और बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। टीम ने 11 सितंबर को राज्य के मुख्य सचिव के साथ बैठक की।

राज्य सरकार ने प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बाढ़ से 5,438 करोड़ रुपये की क्षति बताई है।

इस महीने की शुरुआत में राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 29 लोगों की जान चली गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी