देश की खबरें | तेलंगाना चुनाव: कांग्रेस का पिछड़ा वर्ग के कल्याण पर हर साल 20000 करोड़ रुपये खर्च करने का वादा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने की स्थिति में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कल्याण पर हर वर्ष 20,000 करोड़ रुपये और पांच वर्ष में एक लाख करोड़ रुपये खर्च करने का वादा किया है।

हैदराबाद, 10 नवंबर कांग्रेस ने तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने की स्थिति में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कल्याण पर हर वर्ष 20,000 करोड़ रुपये और पांच वर्ष में एक लाख करोड़ रुपये खर्च करने का वादा किया है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कमारेड्डी से करीब 90 किलोमीटर दूर एक स्थान पर ओबीसी समुदाय के लिए कल्याणकारी योजनाओं का एक घोषणापत्र शुक्रवार को जारी किया।

पार्टी ने सत्ता में आने पर जातीय जनगणना के आधार पर ओबीसी आरक्षण बढ़ाने का वादा किया है।

इस घोषणापत्र में यह भी कहा गया है कि ओबीसी को नये राजनीति पद प्रदान करने के लिए स्थानीय निकायों में उनका आरक्षण मौजूदा 23 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत किया जाएगा तथा सरकारी असैन्य निर्माण एवं रखरखाव ठेकों में 42 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

पार्टी ने वादा किया कि नवोदय विद्यालय की तर्ज पर हर मंडल में ओबीसी के लिए एक नया ‘गुरूकुलम’ स्थापित किया जाएगा तथा हर जिले में एक नया डिग्री महाविद्यालय खोला जाएगा।

कांग्रेस का वादा है कि जिन ओबीसी विद्यार्थियों के परिवारों की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है, उन्हें पूर्ण शुल्क माफी कर दी जाएगी।

उसने कहा है कि नाई,बढ़ई, धोबी और सुनार जैसे शिल्पकार समुदायों को दुकान की मुफ्त जगह देने के वास्ते हर मंडल में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को ‘अल्पसंख्यक घोषणापत्र’ जारी किया तथा अल्पसंख्यक कल्याण पर वार्षिक बजट 4000 करोड़ रुपये तक ले जाने का वादा किया। उसने सत्ता में आने पर छह महीने के अंदर जातीय जनगणना कराने का भी वादा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\