देश की खबरें | तेलंगाना चुनाव: कांग्रेस, भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैंः चंद्रशेखर राव ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक ही सिक्के के दो पहलू करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इन पार्टियों को वोट देना, वोट 'बर्बाद' करना है।

आदिलाबाद (तेलंगाना), 16 नवंबर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक ही सिक्के के दो पहलू करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इन पार्टियों को वोट देना, वोट 'बर्बाद' करना है।

राव ने एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भविष्यवाणी की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केंद्र में सरकार नहीं बना पाएंगे और आने वाले दिन क्षेत्रीय दलों के हैं।

केसीआर ने दोनों पार्टियों की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘सांप्रदायिक कट्टरता भड़काने वाली भाजपा को कचरे में फेंक देना चाहिए। यदि आप भाजपा को एक वोट भी देते हैं, तो वह वोट की बर्बादी है। यदि आप कांग्रेस को वोट देते हैं, तो वह भी वोट की बर्बादी है।’’

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि किसी को उस पार्टी को वोट क्यों देना चाहिए जिसने तेलंगाना को एक भी मेडिकल कॉलेज या नवोदय स्कूल नहीं दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप भाजपा को वोट देते हैं, तो वह बर्बाद हो जाएगा। लोगों को इसके बारे में सोचना चाहिए। मैं लोगों से इस बारे में विचार करने का अनुरोध कर रहा हूं।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तेलंगाना एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है और जब तक केसीआर जीवित हैं, यह धर्मनिरपेक्ष रहेगा। उन्होंने कहा कि 2014 में राज्य बनने से पहले दस साल तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने अल्पसंख्यकों के विकास पर केवल 2,000 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जबकि पिछले दशक में बीआरएस सरकार ने 12,000 करोड़ रुपये खर्च किए।

राव ने उनसे बीआरएस उम्मीदवार को वोट देने का अनुरोध करते हुए आगामी चुनावों और 2024 के आम चुनावों में भी उनकी पार्टी के उम्मीदवार को वोट देने की अपील की। उन्होंने भविष्यवाणी की, "आने वाले दिन क्षेत्रीय दलों के हैं। आप इसे लिख सकते हैं। अगले चुनाव में मोदी को बहुमत नहीं मिलेगा। गठबंधन सरकार आएगी।’’

उन्होंने कहा कि जब राज्य का गठन हुआ था तो राज्य में स्थिति अराजक थी, पीने या सिंचाई के पानी की कोई उचित सुविधा नहीं थी और लोग अन्य स्थानों पर पलायन करते थे। उन्होंने कहा कि हालांकि, उनकी सरकार ने सब कुछ ठीक कर दिया है।

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए राव ने आरोप लगाया कि उसके नेताओं का कहना है कि किसानों को निवेश सहायता, रायथु बंधु देना, करदाताओं के पैसे की बर्बादी है और किसानों को तीन घंटे मुफ्त बिजली देना भी पर्याप्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट