देश की खबरें | तेलंगाना: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी की जीत के लिए उनके भाइयों ने लगाया जोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरे राज्य में प्रचार में व्यस्त हैं। वहीं रेड्डी के चार भाई कोडंगल और कामारेड्डी विधानसभा सीटों से उनकी जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

कोडंगल,18 नवंबर कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरे राज्य में प्रचार में व्यस्त हैं। वहीं रेड्डी के चार भाई कोडंगल और कामारेड्डी विधानसभा सीटों से उनकी जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

इन दो सीटों से चुनाव लड़ रहे रेड्डी का मुख्य मुकाबला भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के उम्मीदवारों से है। कामारेड्डी में रेड्डी का मुकाबला मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से है।

कोडंगल राज्य के दक्षिणी हिस्से में स्थित है, जबकि कामारेड्डी तेलंगाना के उत्तरी हिस्से में स्थित है। कामारेड्डी में रेवंत रेड्डी का मुकाबला मुख्यमंत्री राव से, जबकि कोडंगल में उनका मुकाबला पटनम नरेंद्र रेड्डी से है। पटनम नरेंद्र रेड्डी कोडंगल से वर्तमान विधायक हैं। दोनों क्षेत्रों में रेवंत रेड्डी के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बीआरएस से हैं।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख होने के नाते और कांग्रेस के राज्य में चुनाव जीतने की सूरत में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे माने जाने वाले रेड्डी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं और पूरे राज्य में चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।

रेड्डी चूंकि पूरे राज्य में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, इसलिए उनके चार भाई - तिरुपति रेड्डी, जगदीश्वर रेड्डी, कोंडल रेड्डी और कृष्णा रेड्डी - उनका चुनाव प्रचार संभाल रहे हैं।

रेवंत रेड्डी के बड़े भाई तिरुपति और सबसे छोटे भाई कृष्णा कोडंगल में चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे हैं, जबकि छोटे भाई कोंडल कामारेड्डी में चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे हैं। वहीं अमेरिका से आए रेवंत के एक अन्य छोटे भाई जगदीश्वर भी कामारेड्डी में चुनाव प्रचार में सहयोग कर रहे हैं।

कृष्णा ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘हम स्थानीय नेताओं के साथ प्रचार कर रहे हैं। जब मेरे भाई (रेवंत रेड्डी) आएंगे तब हम मंडल स्तर पर प्रचार करेंगे। उसने कोडंगल विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडलों में प्रचार पूरा कर लिया है, तीन मंडल बाकी हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड