देश की खबरें | तेजस्विन शंकर ने विस्लो जापिएवस्की मेमोरियल में अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेजस्विन शंकर रविवार को पोलैंड में विस्लो जापिएवस्की मेमोरियल में चौथे स्थान पर रहते हुए डेकाथलॉन में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार करते हुए 10 खेलों वाली इस कठिन स्पर्धा में 7800 अंक हासिल करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई तेजस्विन शंकर रविवार को पोलैंड में विस्लो जापिएवस्की मेमोरियल में चौथे स्थान पर रहते हुए डेकाथलॉन में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार करते हुए 10 खेलों वाली इस कठिन स्पर्धा में 7800 अंक हासिल करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।

उन्होंने प्रतियोगिता में 7826 अंक हासिल किए। यह प्रतियोगिता विश्व एथलेटिक्स की ‘कंबाइंड इवेंट्स टूर गोल्ड’ स्तर की मीट थी।

उन्होंने आखिरी मुकाबले (1500 मीटर) में 4:31.80 का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

शंकर के नाम 7666 अंकों के साथ डेकाथलॉन का राष्ट्रीय रिकॉर्ड था, जो उन्होंने चीन के हांगझोऊ में 2023 एशियाई खेलों में बनाया था।

प्रतियोगिता के पहले दिन के अंत तक 26 वर्षीय भारतीय ने 4292 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

उन्होंने खेल के 10 स्पर्धाओं में 100 मीटर दौड़ में 11.02 सेकंड का अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया था। लंबी कूद में उन्होंने 7.57 मीटर के सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ अपनी गति बनाए रखी। यह 2023 में बनाए गए उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 7.62 मीटर से केवल पांच सेंटीमीटर कम था।

उन्होंने गोला फेंक में 12.62 मीटर मामूली प्रदर्शन किया और फिर ऊंची कूद में 2.18 मीटर की ऊंचाई पार की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड