देश की खबरें | तेजस्वी ने राहुल गांधी के संबंध में उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के उस फैसले का स्वागत किया जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी ‘मोदी उपनाम’ वाली टिप्पणी पर 2019 के मानहानि मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगा दी गई है।

पटना, चार अगस्त बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के उस फैसले का स्वागत किया जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी ‘मोदी उपनाम’ वाली टिप्पणी पर 2019 के मानहानि मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगा दी गई है।

यादव का राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कांग्रेस का सहयोगी रहा है। उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और अंत में संस्कृत में ‘‘सत्यमेव जयते’’ और हैशटैग ‘‘इंडिया’’ लिखा। ‘‘इंडिया’’ हाल में बना विपक्षी दलों का गठबंधन है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘माननीय उच्चतम न्यायालय का राहुल गांधी जी के संदर्भ में लिया गया फैसला स्वागत योग्य है। अगर भाजपा के दुष्प्रचारी एवं ‘कॉम्प्रोमाइज्ड’ तंत्र को ये झटका नहीं लगता तो कई और विपक्षी नेताओं को ये साजिशों व षड्यंत्रों के तहत विधायिका से बाहर रखने की जालसाजी जारी रखते। सत्यमेव जयते! ‘इंडिया’।’’

राजद नेता ‘जमीन के बदले नौकरी घोटाला’ मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के आरोप पत्र का सामना कर रहे हैं। यह उस समय का मामला है जब उनके पिता लालू प्रसाद रेल मंत्री थे, हालांकि तब तेजस्वी यादव नाबालिग थे।

शीर्ष अदालत के फैसले का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) ने भी स्वागत किया, जिन्होंने पिछले साल भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) छोड़ने के बाद विपक्षी एकता अभियान शुरू किया था।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी जी को बधाई। माननीय उच्चतम न्यायालय के फैसले ने साबित कर दिया है कि अंततः न्याय की जीत होती है। न्याय करने के लिए माननीय उच्चतम न्यायालय को सलाम।’’

शीर्ष अदालत ने गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले का हवाला दिया जिसने राहुल गांधी की ‘‘मोदी उपनाम’’ टिप्पणी पर मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी।

गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने 2019 में गांधी के खिलाफ उनकी टिप्पणी ‘‘सभी चोरों का उपनाम मोदी कैसे है?’’, को लेकर आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया था। तेरह अप्रैल, 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने ये टिप्पणी की थी।

पूर्णेश मोदी के अलावा देशभर के कई अन्य भाजपा नेताओं ने मानहानि का मुकदमा दायर किया है। ऐसा ही एक मामला यहां बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दर्ज कराया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\