खेल की खबरें | तेजस शिरसे ने फिनलैंड में पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेजस शिरसे ने बुधवार को यहां 13.41 सेकेंड के समय से विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर स्तर की प्रतियोगिता मोटोनेट जीपी सीरीज में स्वर्ण पदक जीतकर पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।

जिवास्किला (फिनलैंड), 22 मई तेजस शिरसे ने बुधवार को यहां 13.41 सेकेंड के समय से विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर स्तर की प्रतियोगिता मोटोनेट जीपी सीरीज में स्वर्ण पदक जीतकर पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।

21 वर्षीय शिरसे ने 2017 में सिद्धांत थिंगाल्या द्वारा बनाये 13.48 सेकंड के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उनका पिछला व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 13.56 सेकंड है जो उन्होंने नौ मई को नीदरलैंड में बनाया था।

शिरसे ने कोई अंतरराष्ट्रीय पदक नहीं जीता है लेकिन पुरुष 110 मीटर बाधा दौड़ में शीर्ष भारतीय हैं।

उन्होंने पिछले साल फेडरेशन कप, राष्ट्रीय अंतर-राज्य चैंपियनशिप और राष्ट्रीय ओपन में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने इस साल के फेडरेशन कप में हिस्सा नहीं लिया क्योंकि वह विदेश में ट्रेनिंग और प्रतिस्पर्धा कर रहे थे।

बुधवार को यह जीत उन्हें विश्व एथलेटिक्स की रोड टू पेरिस सूची में उनके 61वें स्थान से ऊपर ले जायेगी।

पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ के लिए स्वत: क्वालीफाइंग मार्क 13.27 सेकंड है। पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में 40 एथलीट प्रतिस्पर्धा करेंगे। इनमें से आधे विश्व रैंकिंग से जगह बनायेंगें

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू