देश की खबरें | ओडिशा के गंजम में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के बरहामपुर शहर में एक निजी क्लिनिक के मालिक (47) को एक अपार्टमेंट में नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बरहामपुर (ओडिशा), 25 जून ओडिशा के बरहामपुर शहर में एक निजी क्लिनिक के मालिक (47) को एक अपार्टमेंट में नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को शहर के बैद्यनाथपुर थाने ने गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने में आरोपी की मदद करने के आरोप में 21 वर्षीय एक युवती और 50 वर्षीय एक महिला को भी सोमवार को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी एक मजदूर संगठन का जिला अध्यक्ष है।

अधिकारी ने बताया कि किशोरी आरोपी के क्लिनिक में काम करती थी और उसके पिता को यह आश्वासन दिया गया था कि क्लिनिक मालिक उसकी बेटी को बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई में मदद करेगा।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने यह भी वादा किया था कि पढ़ाई के दौरान किशोरी को मुफ्त रहने की सुविधा भी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को वह किशोरी को अपार्टमेंट के एक कमरे में ले गया, जहां आरोपी की महिला सहायकों ने उसे पानी दिया। पानी पीने के बाद उसे चक्कर आने लगा। आरोपी उसे बेडरूम में ले गया और वहां कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया।

बाद में पीड़िता अपनी मौसी के घर गई और घटना की जानकारी दी जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस अधीक्षक (बरहामपुर) सरवण विवेक एम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय सहिंता (बीएनएस) और ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण’ (पॉक्सो)

अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी फर्जी होम्योपैथी डिग्री वाला एक फर्जी डॉक्टर था और क्लीनिक चलाता था।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू