देश की खबरें | हाथी के हमले में किशोर की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार को एक जंगली हाथी के हमले में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जियो

रायगढ़, 14 जून छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार को एक जंगली हाथी के हमले में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना आज सुबह छाल वन क्षेत्र के अंतर्गत जंपाली गांव के पास घटी जब पीड़ित मुकेश राठिया साइकिल पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था।

यह भी पढ़े | कोरोना के चंडीगढ़ में मामले 350 पहुंचे- स्वास्थ विभाग: 14 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने कहा कि जंगल के रास्ते में हाथी को देखकर साइकिल चला रहा मुकेश का दोस्त हितेश राठिया वहां से भाग गया।

उन्होंने बताया कि हाथी ने भागते समय मुकेश को अपनी सूंड से पकड़ लिया और उसे जमीन पर पटक कर मार डाला।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का तंज, कहा- पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के राज में सिर्फ कांग्रेस के नेताओं के साथ चमचों की गरीबी दूर हुई.

अधिकारी ने कहा कि मृतक के परिजनों को 25,000 रुपये की तत्काल राहत राशि दी गई है।

इसके पहले भी उत्तरी छत्तीसगढ़ के घने जंगलों वाले सरगुजा, सूरजपुर, कोरबा, रायगढ़, जसपुर, बलरामपुर और कोरिया जिलों में हाथियों के हमलों की घटनाएं हो चुकी हैं।

इस क्षेत्र में जंगली हाथियों के हमलों में कई आदिवासियों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड