देश की खबरें | दिल्ली के द्वारका में एक कमरे में किशोरी मृत पाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के द्वारका इलाके में 13 वर्षीय एक किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में एक कमरे में मृत पाई गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 मई दिल्ली के द्वारका इलाके में 13 वर्षीय एक किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में एक कमरे में मृत पाई गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बृहस्पतिवार अपराह्न करीब 1:45 बजे डाबरी पुलिस थाने में एक पीसीआर कॉल आने के बाद घटना का पता चला, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की का शव सीतापुरी में तीन मंजिला मकान की छत पर स्थित एक कमरे में मिला।

उन्होंने बताया कि वह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल की जांच के लिए अपराध टीम और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के विशेषज्ञों को बुलाया गया। उन्होंने कहा, "शुरुआती जांच में यौन उत्पीड़न के कोई संकेत नहीं मिले हैं। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।"

परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि उसकी मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

नाबालिग के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now