देश की खबरें | महाराष्ट्र में पानी से भरी खदान में गेंद निकालने गया किशोर डूबा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान पानी से भरी खदान में गेंद निकालने गया 17 वर्षीय किशोर डूब गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पालघर, पांच अगस्त महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान पानी से भरी खदान में गेंद निकालने गया 17 वर्षीय किशोर डूब गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम को हुई।

अधिकारी ने कहा, ''किशोर की पहचान यश सोलकर के रूप में हुई है। वह बृहस्पतिवार शाम क्रिकेट खेलने के दौरान पानी से भरी खदान से गई गेंद को निकालने गया था। गेंद निकालने के प्रयास में वह पानी में डूब गया।''

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन उसका पता नहीं लगा पाए।

अधिकारी के मुताबिक, इसके बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को बुलाया गया, जिसके जवानों ने किशोर का शव बरामद कर लिया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजते हुए दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\