तमिलनाडु में 15 वर्षीय लड़की को जलाकर मारने का मामला, सीएम पलानीस्वामी ने परिवार वालों को दिया कार्रवाई का आश्वासन

घटना के एक दिन बाद सोमवार को लड़की ने दम तोड़ दिया। पीड़िता के रिश्तेदार दोनों आरोपियों की पहचान सत्तारुढ़ अन्नाद्रमुक के सदस्यों के रुप में हुई है। द्रमुक के नेतृत्व वाले विपक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है।

के. सी. पलानीस्वामी (Photo Credits: IANS)

विल्लुपुरम: पंद्रह वर्षीय एक किशोरी को कथित रूप से दो परिवारों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों द्वारा जिंदा जला देने की घटना से उपजे रोष के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।घटना के एक दिन बाद सोमवार को लड़की ने दम तोड़ दियापीड़िता के रिश्तेदार दोनों आरोपियों की पहचान सत्तारुढ़ अन्नाद्रमुक के सदस्यों के रुप में हुई है द्रमुक के नेतृत्व वाले विपक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है. इस बीच अन्नाद्रमुक ने पार्टी के आदर्शों के खिलाफ काम करने के कारण दोनों को पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की.

हत्या की कड़ी भर्त्सना करते हुए और शोक जताते हुए हुए मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि यह घटना हृदयविदारक थी। उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. यह भी पढ़े: उन्नाव में रेप पीड़िता को जिंदा जलाने की घटना को लेकर प्रियंका गांधी का योगी पर बड़ा हमला, कहा-कानून व्यवस्था पर झूठी बयानबाजी कर रही यूपी सरकार

उन्होंने कहा, '' मैंने लड़की के परिवार को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का आदेश दिया है”

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई- को बताया कि रविवार को 57 वर्षीय मुरुगन और कालिपरुमल (53) ने दसवीं कक्षा की छात्रा को उसके गांव सिरुमदुरई में कथित तौर पर जला दिया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड