देश की खबरें | नवी मुंबई में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या के आरोप में किशोर हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई में पुलिस ने 12 वर्षीय एक बच्ची की हत्या के आरोप में एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 27 अप्रैल नवी मुंबई में पुलिस ने 12 वर्षीय एक बच्ची की हत्या के आरोप में एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

तुर्भे थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अबासाहेब पाटिल ने बताया कि शुक्रवार देर रात बच्ची एक पहाड़ी के नीचे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि शिरावणे एमआईडीसी क्षेत्र निवासी बच्ची के परिवार ने उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मौत के बाद प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(2) (हत्या) जोड़ी गई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने बच्ची के साथ आखिरी बार देखे गए 17 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया और पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर सेल्फी लेने के बहाने लड़की को पहाड़ियों की तलहटी में एक सुनसान जगह पर कथित तौर पर अपने साथ ले गया लेकिन उसके साथ झगड़े की पिछली घटनाओं को लेकर गुस्से में आकर उसने लड़की को कथित तौर पर पीटा और एक बड़े पत्थर से उस पर हमला किया।

अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद लड़का मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड