जरुरी जानकारी | प्रौद्योगिकी क्षेत्र आशावादी; लागत दबाव अवसरों को बढ़ावा दे सकता है: अमेरिकी शुल्क पर रोशनी नादर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचसीएल समूह की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ​​ने कहा कि वैश्विक व्यापार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच प्रौद्योगिकी उद्योग ‘‘सतर्क रूप से आशावादी’’ बना हुआ है।

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल एचसीएल समूह की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ​​ने कहा कि वैश्विक व्यापार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच प्रौद्योगिकी उद्योग ‘‘सतर्क रूप से आशावादी’’ बना हुआ है।

नादर का मानना ​​है कि अमेरिकी शुल्क और मुद्रास्फीति के दबाव से लागत-अनुकूलन की दिशा में कदम बढ़ सकते हैं, जिससे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के लिए नए ‘‘अवसर’’ उत्पन्न होंगे।

रोशनी नादर मल्होत्रा दुनिया की सबसे धनी महिलाओं में पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

नादर ने व्यापार एवं शुल्क की स्थिति को ‘‘दोधारी तलवार’’ करार दिया।

उन्होंने एक कार्यक्रम से इतर कहा, ‘‘ हम आशावादी हैं, क्योंकि हम इन उद्योगों के ग्राहकों के लिए काम करते हैं, जो शुल्क से प्रभावित हो सकते हैं न कि एक उद्योग के रूप में सीधे तौर पर विशेष रूप से सबसे बड़े बाजारों में, जो कि अमेरिका है।’’

साथ ही, यह भी महसूस किया जा रहा है कि शुल्क दबावों तथा मुद्रास्फीति में किसी भी वृद्धि का मुकाबला करने का एकमात्र तरीका लागत अनुकूलन है।

नादर ने कहा, ‘‘ यही वह जगह है जहां प्रौद्योगिकी मदद कर सकती है, इसलिए जो कुछ हो रहा है, उसके संदर्भ में यह दोधारी तलवार की तरह है जिसमें अवसर भी मौजूद हैं।’’

एचसीएल टेक्नोलॉजीज की प्रमुख नादर ने महिलाओं के लिए ‘हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट’ 2025 में शीर्ष 10 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय बन कर इतिहास रचा है।

रोशनी के पिता शिव नादर (एचसीएल टेक्नोलॉजीज के अरबपति संस्थापक) के एचसीएल कॉरपोरेशन और वामा सुंदरी इन्वेस्टमेंट्स (वामा दिल्ली) में अपनी 47 प्रतिशत हिस्सेदारी उन्हें हस्तांतरित करने के बाद, वह इस सूची में जगह बना पाने में सफल रही थीं। शिव नादर के इस कदम से वह 12 अरब अमेरिकी डॉलर की इस दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी की सबसे बड़ी शेयरधारक बन गई हैं।

इस बीच, एचसीएल समूह ने इंडिया क्लाइमेट कोलैबोरेटिव (आईसीसी) के साथ मिलकर एचसीएल क्लाइमाफोर्स फंड पेश किया है। यह 25 करोड़ रुपये की परोपकारी पहल है, जिसका मकसद बाजार के लिए तैयार जलवायु नवाचारों का समर्थन करना है जो देश को कम कार्बन वाले भविष्य की ओर तेजी से ले जाने के प्रयासों के अनुरूप है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block Update: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; घर से निकलने से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त