विदेश की खबरें | ब्रिटेन में उड़ानों में विलंब और उन्हें रद्द कराने वाली तकनीकी खराबी को ठीक किया गया : एनएटीएस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह व्यवधान साल के सबसे व्यस्त दिनों में हुआ है जब अनेक लोग गर्मी की छुट्टियां मनाकर वापस लौट रहे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह व्यवधान साल के सबसे व्यस्त दिनों में हुआ है जब अनेक लोग गर्मी की छुट्टियां मनाकर वापस लौट रहे हैं।

उड़ान नियंत्रण परिचालक ‘नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विसेज’ (एनएटीएस) ने बताया कि तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के करीब तीन घंटे बाद समस्या की पहचान कर उसका समाधान कर लिया गया जिससे उड़ानों का सामान्य परिचालन हो सकता है।

ब्रिटेन की हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में सोमवार को तकनीकी खराबी आ जाने के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गईँ और हीथ्रो हवाईअड्डे ने कहा कि शेष दिन के लिए उसका कार्यक्रम बाधित रहेगा क्योंकि कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

एनएटीएस ने कहा कि तकनीकी खराबी से उड़ानों की योजनाओं की स्वचालित प्रक्रिया पर असर पड़ा और कई काम हाथ से करने पड़े जिसकी वजह से प्रक्रिया धीमी हो गई। एनएटीएस ने खराबी की वजह नहीं बताई।

खराबी ठीक करने के बाद एनएटीएस ने कहा, ''प्रभावित उड़ानों के यथाशीघ्र प्रबंधन के लिए एयरलाइनों और हवाईअड्डों के साथ मिल काम किया जा रहा है। स्थिति सामान्य हो रही है और हमारे इंजीनियर प्रणाली के कामकाज पर सावधानीपूर्वक नजर रखेंगे।''

यह व्यवधान साल के सबसे व्यस्त दिनों में हुआ है जब अनेक लोग गर्मी की छुट्टियां मनाकर वापस लौट रहे हैं।

ब्रिटेन की हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में तकनीकी खराबी के चलते सोमवार को देशभर में विमानों की आवाजाही नहीं होने के कारण हजारों यात्रियों को परेशानी हुई। एनएटीएस ने तब कहा था कि उसने अपने हवाईअड्डों पर “सुरक्षा बनाए रखने के लिए यातायात प्रवाह प्रतिबंध लागू किए थे।”

इस खराबी की वजह से, यूरोप के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे हीथ्रो में दर्जनों उड़ानें रद्द कर दी गईं। इस दौरान यात्रियों से आग्रह किया गया, ''उड़ान के परिचालन की पुष्टि होने पर ही हवाईअड्डे पर आएं।''

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड