जरुरी जानकारी | टेक महिंद्रा का सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुने से ज्यादा होकर 1,250 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी टेक महिंद्रा का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए दोगुने से ज्यादा होकर 1,250 करोड़ रुपये हो गया है।

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी टेक महिंद्रा का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए दोगुने से ज्यादा होकर 1,250 करोड़ रुपये हो गया है।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 493.9 करोड़ रुपये रहा था।

टेक महिंद्रा ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी आमदनी 3.49 प्रतिशत बढ़कर सितंबर तिमाही में 13,313.2 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 12,863.9 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा, “अन्य आय में 450.2 करोड़ रुपये की संपत्ति की बिक्री पर लाभ शामिल है, जिसमें फ्रीहोल्ड भूमि और उससे संबंधित भवन तथा 535 करोड़ रुपये के मूल्य पर बेचे गए फर्नीचर और फिक्सचर शामिल हैं। यह 8.2 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज के साथ चार वर्षों की अवधि में प्राप्त होने हैं।”

पिछली तिमाही से शुद्ध लाभ में 46.81 प्रतिशत और आमदनी में 2.36 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

टेक महिंद्रा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मोहित जोशी ने कहा, “हम अपने रणनीतिक सुधार प्रयासों पर प्रगति जारी रखते हैं, भले ही समग्र आईटी सेवा उद्योग नरम बना हुआ है।”

टेक महिंद्रा के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) रोहित आनंद ने कहा, “इस तिमाही में हम लगातार बढ़ते सौदे, राजस्व वृद्धि, लागत अनुकूलन और स्थिर मुक्त नकदी प्रवाह सृजन के इर्द-गिर्द प्रदर्शन देख रहे हैं, क्योंकि हम वित्त वर्ष 2026-27 के घोषित लक्ष्यों की ओर अपनी यात्रा जारी रख रहे हैं। हमारी पूंजी आवंटन नीति के अनुरूप बोर्ड ने 15 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया है।”

पुणे मुख्यालय वाली इस कंपनी ने समीक्षाधीन तिमाही के दौरान 6,653 कर्मचारियों को जोड़ा, जिससे कुल कर्मचारियों की संख्या 1,54,273 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\