जरुरी जानकारी | टेक महिंद्रा का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 23 प्रतिशत बढ़कर 851 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी सेवाप्रदाता टेक महिंद्रा का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़कर 851 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई सूचना प्रौद्योगिकी सेवाप्रदाता टेक महिंद्रा का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़कर 851 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को अप्रैल-जून तिमाही के इस वित्तीय नतीजे की सूचना दी।

आलोच्य अवधि में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 1.2 प्रतिशत घटकर 13,005 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, जनवरी-मार्च तिमाही की तुलना में इसका राजस्व एक प्रतिशत बढ़ा है।

बीती तिमाही में टेक महिंद्रा का परिचालन लाभ मार्जिन 1.90 प्रतिशत बढ़कर 12 प्रतिशत पर पहुंच गया।

समीक्षाधीन अवधि में टेक महिंद्रा के कर्मचारियों की कुल संख्या 2,165 बढ़कर 1.47 लाख हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू