नयी दिल्ली, सात मार्च टेक महिंद्रा ने टेक्सास के प्लानो में अपने अमेरिकी मुख्यालय के उद्घाटन की घोषणा की है। यह कदम अमेरिकी बाजार के लिए कंपनी की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
प्लानो कार्यालय, टेक महिंद्रा का अमेरिका में उन्नीसवां कार्यालय है।
नये केंद्र में परामर्श, वितरण और ग्राहक सहायता सेवाओं सहित परिचालन कार्यों की एक विविध श्रृंखला होगी।
कंपनी की मौजूदा विस्तार योजनाओं के तहत टेक महिंद्रा इसी परिसर में एक 'इनोवेशन लैब' भी स्थापित करेगी। यह प्रयोगशाला उत्कृष्टता केंद्र के रूप में काम करेगी, जो नई तकनीकों को विकसित करने, नवाचार में तेजी लाने और ग्राहकों की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए अनुसंधान को आगे बढ़ाएगी।
आईटी सेवा कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि टेक महिंद्रा तकनीकी नवाचार को आगे बढ़ाने और बाजार में अपने ग्राहकों को उन्नत समाधान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इस कार्यालय का उद्घाटन प्लानो के मेयर जॉन बी मुन्स, अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधि मेलानी रॉयर, पैट फॉलन और टेक महिंद्रा के अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
मुन्स ने कहा कि टेक महिंद्रा का नया कार्यालय स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देगा और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY