खेल की खबरें | खिलाड़ियों की चोटों से परेशान टीम इंडिया, पंत और जडेजा का होगा स्कैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. खिलाड़ियों की चोटों से पहले से परेशान भारतीय टीम को शनिवार को और झटका लगा जब रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत को आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों की गेंदों से चोट लगने के बाद स्कैन के लिये ले जाया गया । इन दोनों का तीसरे टेस्ट में आगे खेलना संदिग्ध हो गया है ।

सिडनी, नौ जनवरी खिलाड़ियों की चोटों से पहले से परेशान भारतीय टीम को शनिवार को और झटका लगा जब रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत को आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों की गेंदों से चोट लगने के बाद स्कैन के लिये ले जाया गया । इन दोनों का तीसरे टेस्ट में आगे खेलना संदिग्ध हो गया है ।

भारत को पहला झटका लगा जब विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को कोहनी में चोट लग गई ।

आईसीसी नियमों के तहत रिजर्व विकेटकीपर रिधिमान साहा ने उनकी जगह ली । पंत को स्कैन के लिये ले जाया गया ।

बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ ऋषभ पंत को शनिवार को बल्लेबाजी के दौरान बायीं कोहनी में चोट लगी । उन्हें स्कैन के लिये ले जाया गया है ।’’

पंत को पैट कमिंस की शॉर्ट गेंद पर पूल शॉट खेलते समय चोट लगी । वह पट्टी बांधकर दोबारा मैदान पर लौटे लेकिन उस तेजी से रन नहीं बना सके ।जोश हेजलवुड की गेंद पर वह विकेट के पीछे कैच देकर लौटे ।

इसके बाद सीनियर हरफनमौला रविंद्र जडेजा को बायें अंगूठे में चोट लग गई है और तीसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में उनका गेंदबाजी कर पाना संभव नहीं लग रहा ।

जडेजा के अंगूठे का स्कैन कराया जायेगा । उन्हें मिशेल स्टार्क की शॉर्ट गेंद दस्ताने पर लगी जिसके कारण तुरंत उपचार कराना पड़ा ।

बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ रविंद्र जडेजा को बायें अंगूठे में चोट लगी । उन्हें स्कैन के लिये ले जाया गया ।’’

दूसरी पारी के लिये टीम के मैदान पर उतरने पर भी वह दर्द से कराहते दिखे । उनका अंगूठा सूज गया था और फिजियो ने उस पर पट्टी बांध दी थी । उन्होंने कुछ गेंद डाली लेकिन फिर आगे गेंदबाजी नहीं कर सके।

इससे पहले ईशांत शर्मा (श्रृंखला शुरू होने से पहले), मोहम्मद शमी (हाथ की चोट), उमेश यादव (मांसपेशी की चोट),के एल राहुल (कलाई की चोट) के कारण बाहर है जबकि कप्तान विराट कोहली पितृत्व अवकाश पर हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू