खेल की खबरें | बाबर और कोच आर्थर के लिए टीम की फिटेनस प्राथमिकता सूची में सबसे नीचे थी: हफीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट निदेशक मोहम्मद हफीज ने दावा किया कि पूर्व कप्तान बाबर आजम और विदेशी कोच मिकी आर्थर और ग्रांट ब्रैडबर्न ने भारत में वनडे विश्व कप से पहले टीम की फिटनेस को प्राथमिकता सूची में सबसे नीचे रखा।

कराची, 21 फरवरी पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट निदेशक मोहम्मद हफीज ने दावा किया कि पूर्व कप्तान बाबर आजम और विदेशी कोच मिकी आर्थर और ग्रांट ब्रैडबर्न ने भारत में वनडे विश्व कप से पहले टीम की फिटनेस को प्राथमिकता सूची में सबसे नीचे रखा।

बाबर की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम वनडे विश्व कप में नौ लीग मैच में से पांच गंवाकर पांचवें स्थान पर रही और नॉकआउट राउंड में जगह बनाने में विफल रही।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के निराशाजनक दौरे के बाद हाल में हफीज का अनुबंध नहीं बढ़ाया। उन्हें पाकिस्तान के विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद 2023 के अंत में टीम निदेशक बनाया गया था।

हफीज के पद संभालने के बाद पाकिस्तान को आस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट की श्रृंखला में वाइटवाश का सामना करना पड़ा और फिर न्यूजीलैंड से भी टीम पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 1-4 से हार गयी।

हफीज ने कहा, ‘‘जब मैं टीम निदेशक बना था तो आस्ट्रेलिया पहुंचते ही मैंने टीम ट्रेनर को खिलाड़ियों के फिटनेस मानक की रिपोर्ट मुझे देने को कहा। मैंने उसे नया फिटनेस रूटीन तैयार करने को कहा। ’’

उन्होंने ‘एआरवाई स्पोर्ट्स चैनल’ से कहा, ‘‘उसने मुझे बताया कि पूर्व कप्तान (बाबर) और मुख्य कोच (आर्थर) ने उसे छह महीने पहले कहा था कि इस समय फिटनेस प्राथमिकता नहीं है और खिलाड़ी जैसा चाहते हैं, उन्हें खेलने दिया जाये। ’’

हफीज ने कहा, ‘‘जब टीम ट्रेनर ने मुझे यह सब बताया तो यह मेरे लिए इतना हैरानी भरा था कि उसे कहा गया था कि खिलाड़ियों की फिटेनस की जांच नही करे। ’’

हफीज ने कहा कि जब उन्होंने खिलाड़ियों के ‘बॉडी फैट’ प्रतिशत और ‘एंड्योरेंस’ स्तर को देखा तो यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मानकों के हिसाब से काफी नीचे था।

उन्होंने कहा, ‘‘आधुनिक क्रिकेट में सभी टीम के लिए फिटनेस शीर्ष प्राथमिकता होती है। ’’

हफीज ने यह भी आरोप लगाया कि जब आस्ट्रेलिया में कुछ खिलाड़ियों के परीक्षण किये गये तो वे दो किमी की दौड़ भी पूरी नहीं कर सके।

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों का ‘बॉडी फैट’ (वसा) स्तर सामान्य सीमा से डेढ़ अंक ऊपर था। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\