देश की खबरें | नोएडा में छात्रा से बलात्कार के आरोप में अध्यापक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूरजपुर पुलिस ने एक छात्रा से बलात्कार करने के आरोप में अध्यापक को गिरफ्तार किया है।

नोएडा, 22 फरवरी सूरजपुर पुलिस ने एक छात्रा से बलात्कार करने के आरोप में अध्यापक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि युवती के भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर आरोपी अध्यापक पर हमला किया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने कहा कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

सूरजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को सूरजपुर कस्बे में दो युवकों ने रकीब हुसैन नामक अध्यापक पर स्कूल जाते समय गोली चलाई थी, जिसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि युवक की बहन को ट्यूशन पढ़ाने वाला अध्यापक कथित तौर पर काफी दिनों से उससे बलात्कार कर रहा था, इसी वजह से युवकों ने उसपर हमला किया था।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू