जरुरी जानकारी | पहले पांच माह में चाय निर्यात सात प्रतिशत बढ़कर 7.86 करोड़ किलोग्राम पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का चाय निर्यात चालू कैलेंडर वर्ष 2022 के पहले पांच माह में लगभग सात प्रतिशत बढ़कर 7.86 करोड़ किलोग्राम हो गया। चाय बोर्ड के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

कोलकाता, नौ अगस्त भारत का चाय निर्यात चालू कैलेंडर वर्ष 2022 के पहले पांच माह में लगभग सात प्रतिशत बढ़कर 7.86 करोड़ किलोग्राम हो गया। चाय बोर्ड के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

जनवरी से मई, 2021 की अवधि में निर्यात करीब 7.32 करोड़ किलोग्राम रहा था।

पहली बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने इस साल के शुरुआती पांच महीनों के दौरान 1.31 करोड़ किलोग्राम चाय खरीदी है। वहीं रूस ने इस दौरान भारत से 1.15 करोड़ किलोग्राम चाय खरीदी है।

रूस ने एक साल पहले इसी अवधि में 1.35 करोड़ किलोग्राम चाय आयात किया था।

भारतीय चाय संघ (आईटीए) के सूत्रों ने कहा कि यह निर्यात मौजूदा रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण संभव हुआ है। इससे सीआईएस देशों का आयात घटा है और निर्यातक संयुक्त अरब अमीरात को चाय के निर्यात की संभावनाएं तलाश रहे हैं।

आंकड़ों के अनुसार, सीआईएस ब्लॉक का कुल आयात भी जनवरी से मई, 2022 के दौरान मामूली रूप से घटकर 1.64 करोड़ किलोग्राम रह गया, जबकि पिछली साल की समान अवधि में यह 1.80 करोड़ किलोग्राम था।

एक अन्य प्रमुख खरीदार ईरान ने इस अवधि के दौरान 89.1 लाख किलोग्राम चाय का आयात किया, जबकि पिछली समान अवधि में यह 75.8 लाख किलोग्राम था। अमेरिका और कई अन्य देशों द्वारा प्रतिबंधों के बाद भुगतान के मुद्दों के कारण ईरान को निर्यात प्रभावित हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\