जरुरी जानकारी | पहली छमाही में चाय का निर्यात बढ़कर 9.68 करोड़ किलोग्राम पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू कैलेंडर साल की पहली छमाही (जनवरी-जून, 2022) के दौरान चाय का निर्यात बढ़कर नौ करोड़ 68.9 लाख किलोग्राम हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में आठ करोड़ 64.6 लाख किलोग्राम रहा था।

कोलकाता, पांच सितंबर चालू कैलेंडर साल की पहली छमाही (जनवरी-जून, 2022) के दौरान चाय का निर्यात बढ़कर नौ करोड़ 68.9 लाख किलोग्राम हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में आठ करोड़ 64.6 लाख किलोग्राम रहा था।

चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, पारंपरिक रूप से सबसे बड़ा आयातक स्वतंत्र राष्ट्रों का राष्ट्रकुल (सीआईएस) ब्लॉक रहा है। सीआईएस को निर्यात पहली छमाही में पिछले साल की समान अवधि के दो करोड़ 10.4 लाख किग्रा के मुकाबले थोड़ा घटकर दो करोड़ 5.8 लाख किलोग्राम रह गया।

भारतीय चाय संघ (आईटीए) के एक अधिकारी के अनुसार, यह गिरावट रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के कारण आई है, जिसके कारण निर्यात खेप प्रभावित हुई है।

सीआईएस ब्लॉक में रूस प्रमुख आयातक रहा है जहां पिछले साल के एक करोड़ 58.8 लाख किलोग्राम की तुलना में एक करोड़ 47.6 लाख किलोग्राम चाय निर्यात किया गया।

सीआईएस के बाद, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने मौजूदा पहली छमाही के दौरान एक करोड़ 58.8 लाख किलोग्राम चाय का आयात किया, जो पिछले साल की समान अवधि में 67.6 लाख किलोग्राम था।

ईरान को निर्यात पहली छमाही में एक करोड़ 14.3 लाख किलोग्राम तक पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में एक करोड़ 40 हजार किलोग्राम का हुआ था।

श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण निर्यातक भी बाजार का दोहन नहीं कर सके और मौजूदा अवधि के दौरान उनका निर्यात 13.5 लाख किलोग्राम ही रहा।

रुपये के संदर्भ में निर्यात का कुल मूल्य पहली छमाही में बढ़कर 2,532.67 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 2,306.77 करोड़ रुपये था।

बोर्ड के अनुसार, जुलाई, 2022 के दौरान अनुमानित उत्पादन 15 करोड़ 25.7 लाख किलोग्राम का हुआ था, जो 2021 के इसी महीने में 18 करोड़ 4.5 लाख किलोग्राम था।

आईटीए के अधिकारी ने कहा कि अनिश्चित जलवायु परिस्थितियों के कारण उत्पादन में गिरावट आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू