जरुरी जानकारी | बीते साल स्थिर रहा चाय निर्यात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का चाय निर्यात कैलेंडर साल 2023 में 23 करोड़ 16.91 लाख किलोग्राम पर लगभग स्थिर रहा है। चाय बोर्ड के ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

कोलकाता, 17 जुलाई देश का चाय निर्यात कैलेंडर साल 2023 में 23 करोड़ 16.91 लाख किलोग्राम पर लगभग स्थिर रहा है। चाय बोर्ड के ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

इससे पिछले कैलेंडर वर्ष 2022 के दौरान चाय का निर्यात 23 करोड़ 10.8 लाख किलोग्राम का हुआ था।

प्रमुख बागान मालिक संगठन भारतीय चाय संघ (आईटीए) के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद भुगतान समस्याओं के कारण ईरान के बाजार में नुकसान ने चाय के समग्र उठाव को प्रभावित किया है।

ईरान द्वारा भारतीय चाय का आयात वर्ष 2019 के 5.4 करोड़ किलोग्राम की तुलना में 2023 में लगभग 51.6 लाख किलोग्राम तक गिर गया था।

इसी तरह सीआईएस ब्लॉक के देशों में सबसे बड़े खरीदार रूस को भेजी जाने वाली निर्यात खेप भी यूक्रेन के साथ संघर्ष के कारण प्रभावित हुई।

क्षेत्रवार वर्ष 2023 में उत्तर भारतीय चाय का निर्यात 14.1 करोड़ किलोग्राम था, जबकि उसी कैलेंडर वर्ष में दक्षिण भारत का निर्यात नौ करोड़ 6.9 लाख किलोग्राम था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\