जरुरी जानकारी | जनवरी-सितंबर में चाय निर्यात 10 प्रतिशत घटकर 13.7 करोड़ किलोग्राम पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वर्ष 2021 की जनवरी-सितंबर की अवधि के दौरान भारत से चाय निर्यात लगभग 10 प्रतिशत घटकर 13.7 करोड़ किलोग्राम रह गया। हालांकि, इस दौरान विदेशी बाजारों में भारतीय चाय के लिए ऊंची कीमत हासिल हुई।

कोलकाता, सात दिसंबर वर्ष 2021 की जनवरी-सितंबर की अवधि के दौरान भारत से चाय निर्यात लगभग 10 प्रतिशत घटकर 13.7 करोड़ किलोग्राम रह गया। हालांकि, इस दौरान विदेशी बाजारों में भारतीय चाय के लिए ऊंची कीमत हासिल हुई।

चाय बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने एक साल पहले इसी अवधि में 15.3 करोड़ किलोग्राम चाय का निर्यात किया था।

उद्योग जगत के सूत्रों ने कहा कि निर्यात की मात्रा में गिरावट मुख्य रूप से कार्गो कंटेनरों की अनुपलब्धता के कारण हुई।

वर्ष 2021 के पहले नौ महीनों के दौरान निर्यात का कुल मूल्य 3,764.69 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 3,637.13 करोड़ रुपये था।

सूत्रों ने कहा कि निर्यात में गिरावट के बावजूद ऊंची कीमत की वजह से प्राप्ति अधिक रही है।

रूस, यूक्रेन और कजाकिस्तान सहित सीआईएस देशों ने मौजूदा कैलेंडर वर्ष की जनवरी-सितंबर अवधि के दौरान तीन करोड़ 18.7 लाख किलोग्राम भारतीय चाय का आयात किया, जो कि वर्ष 2020 के इन्हीं महीनों में तीन करोड़ 83.7 लाख किलोग्राम के आयात से कम है।

समीक्षाधीन अवधि में ईरान को निर्यात भी दो करोड़ 63.9 लाख किलोग्राम से घटकर एक करोड़ 82.6 लाख किलोग्राम रह गया।

पड़ोसी देश, चीन ने वर्ष 2021 के पहले नौ महीनों में 44.7 लाख किलोग्राम भारतीय चाय का उठान किया जो पिछले साल की समान अवधि में 76.3 लाख किलोग्राम था।

संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका और जर्मनी ने क्रमशः एक करोड़ 3.4 लाख किग्रा, एक करोड़ 8.3 लाख किग्रा और 67 लाख किग्रा का आयात किया। इन देशों ने वर्ष 2020 की तुलना में इस साल जनवरी-सितंबर की अवधि के दौरान भारत से अधिक चाय खरीदी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags


संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी