देश की खबरें | तेदेपा नीत सरकार आंध्र प्रदेश को शीर्ष राज्य बनाने की जिम्मेदारी लेगी: मुख्यमंत्री नायडू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) नीत सरकार अगले 23 वर्ष में आंध्र प्रदेश को देश का शीर्ष राज्य बनाने की जिम्मेदारी लेगी।

वेस्ट गोदावरी, 15 मार्च मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) नीत सरकार अगले 23 वर्ष में आंध्र प्रदेश को देश का शीर्ष राज्य बनाने की जिम्मेदारी लेगी।

मुख्यमंत्री ने तनुकू में स्वच्छता पर एक ग्राम सभा को संबोधित करते हुए कहा, “अगले 23 वर्ष में आंध्र प्रदेश को देश में नंबर एक बनाना तेदेपा सरकार की जिम्मेदारी है। हम इसकी नींव रखेंगे और योजनाओं को सावधानीपूर्वक लागू करेंगे।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि तेदेपा सरकार विकास, कल्याण और सुशासन के माध्यम से राज्य की प्रगति को आगे बढ़ाएगी।

नायडू ने दावा किया कि 2019 और 2024 के बीच पिछली युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) सरकार के कथित कुशासन के कारण आंध्र प्रदेश पर 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है।

तेदेपा सुप्रीमो ने कहा कि इस कर्ज के बोझ तले दबे राज्य को ब्याज का भुगतान करना है, मूलधन का भुगतान करना है, राजस्व उत्पन्न करना है और लोगों की चिंताओं का समाधान करना है।

नायडू ने कहा कि लोगों ने बेहतर शासन की उम्मीद में अन्य दलों को वोट दिया लेकिन अगर वह 2004 और 2019 में चुने गए होते तो राज्य ‘अधिक ऊंचाइयों को छू सकता था’।

इसके अलावा उन्होंने सरकार द्वारा मई में ‘तल्लिकी वंदनम’ योजना शुरू करने की घोषणा की, जिसके तहत स्कूल जाने वाले प्रत्येक बच्चे को सालाना 15,000 रुपये दिए जाएंगे।

‘तल्लिकी वंदनम’ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के चुनावी वादे ‘सुपर सिक्स’ के तहत एक वादा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट